फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: इंडियन प्राइवेट यूनिवर्सिटी उत्तरी भारत के मुख्य सलाहकार बने विक्रम राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर की ग्राम पंचायत बजरोल के पलभू गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रो. विक्रम राणा को सीआईपीयू इंडियन प्राइवेट यूनिवर्सिटी उत्तरी भारत का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति अध्यक्ष सीआईपीयू राहुल कराड की ओर से की गई है। उत्तर क्षेत्र सीआईपीयू के अध्यक्ष ने कहा कि आपकी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान और राष्ट्र निर्माण प्रयासों में प्रशासक के रूप में जो कार्य किए गए हैं, उनमें आपकी भूमिका को ध्यान में रखते हुए चार मार्च से आगामी एक वर्ष के लिए सलाहकार उत्तरी क्षेत्र नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

प्रोफेसर विक्रम राणा ने कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में पहले भी बेहतरीन काम किए हैं और वर्तमान में जो भी दायित्व मिला है उसे भी बेहतरीन तरीके से निभाया जाएगा। जल्द ही इस पर एक विशेष बैठक राजधानी दिल्ली में आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि उत्तरी भारत में लगभग 200 के करीब निजी विश्वविद्यालय हैं। उन्हें सलाहकार के रूप में गुणात्मक शिक्षा पर बेहतरीन कार्य प्रणाली का प्रदर्शन करना है। इस पर वह काम करेंगे। आज युवा शिक्षा ग्रहण करने के बाद बेरोजगार हैं। शिक्षा के माध्यम से स्किल डेवलपमेंट उन्हें किस तरह से आगे बढ़ाना है और कौन सी दिशा में आपको जाना है, तमाम बातों पर वह लगातार शिक्षा संवाद करते आए हैं। अब उन्हें जो नया दायित्व मिला है, उस पर और बेहतरीन तरीके से कम होगा। अपने नियुक्ति पर उन्होंने तमाम इंडियन प्राइवेट यूनिवर्सिटी संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित तमाम कार्यकारिणी सदस्यों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें