फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 20 दिन से पानी की आपूर्ति ने होने से गुस्साए भरेड़ी बाजार के बाशिंदे

विज्ञापन
नलों में पानी न आने की समस्या से अगवत करवाते हुए स्थानीय उपभोक्ता।संवाद।
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के प्रमुख व्यापारिक केंद्र भरेड़ी बाजार के करीब 20-22 परिवार बीस दिन से पेयजल आपूर्ति न आने से मुश्किल में हैं। एफडीआर आधुनिक तकनीक से बन रही बस्सी से तताहर सड़क के 100 मीटर पैच वर्क के लिए तीन अगस्त से बाजार को जोड़ने वाली पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। इससे नलों की सप्लाई पूरी तरह से प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

भरेड़ी बाजार की वीना देवी, दीपना देवी, सरोज कुमार, कमला देवी, अंजू देवी, वरुण शर्मा, सुमित सोनी, विकास कुमार, उर्मिला देवी, रवि शर्मा, करतार चंद, मुनीष शर्मा, यशपाल कुमार और अन्य ने बताया कि जलशक्ति विभाग ने नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण नहीं किया है और सड़क के किनारे पाइप पड़े हैं। इससे बरसात के मौसम में भी नल सूखे पड़े हैं और टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। रविवार को ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पानी की समस्या को दूर करने और कनेक्शन देने में देरी करने पर जलशक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की निंदा की तथा विभाग को चेतावनी दी है कि सोमवार तक विभाग ने पानी की समस्या को दूर करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य नहीं किया तो विभाग के खिलाफ न्यायालय में जाकर गुहार लगाई जाएगी। ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करके कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहते। पपलाह पंचायत के प्रधान अंकुश सैनी का कहना है कि स्थानीय लोग कई दिन से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधीक्षण और अधिशासी अभियंता से मांग की है कि पाइप लाइन का कनेक्शन देकर नलों को प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाए। जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश ठाकुर का कहना है कि सोमवार को विभाग के कर्मचारी कनेक्शन देने का कार्य शुरू करेंगे। इससे भरेड़ी बाजार की पानी की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें