हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में वाणिज्य के विद्यार्थियों की ओर से (नव प्रवेश) फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभागाध्यक्ष डॉ़ सतीश सोनी रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए वरिष्ठ छात्रों की ओर से ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन करने के लिए आभार जताया। सोनी ने कहा कि एक सफल नागरिक बनने के लिए एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करना अनिवार्य है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और उनके समक्ष कोई चुनौतियां आती हैं तो निःसंकोच अपने वरिष्ठ सहयोगियों और गुरुजनों का मार्गदर्शन ले सकते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य, कविताएं और मधुर गीतों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों अक्षत, आर्यन सोनी, अक्षिता, पारुल पटियाल, रुचिका, आकृति, हरदीप, सक्षम ने कार्यक्रम संचालन में अहम भूमिका अदा की। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक प्रो़ नरेश धीमान, डॉ. कनिका कुंडल, प्रो. शिल्पा ठाकुर, प्रो. नीना वर्मा प्रो. मुकुल प्रो. नीरज शर्मा उपस्थित रहे।