चंबा चौगान में मैच खेलने से पहले खिलाड़ी।
- फोटो : Chamba
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को सलूणी की टीम ने करोड़ी की टीम को एक विकेट से हराया। दूसरे मैच में हिमालयन ब्वॉयज ने गुराड़ की टीम को बीस रन से शिकस्त दी। यह जानकारी आयोजक सचिव राजीव सहगल ने दी। पहले मैच में करोड़ी की टीम ने बल्लेबाजी की और 95 रन बनाए। इसमें रवि ने 18 रन बनाए। सलूणी की ओर से पंकू ने चार, जबकि विशू ने तीन विकेट हासिल किए।
सलूणी की टीम ने नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मैच में हिमालयन ब्वॉयज ने पहले बल्लेबाजी की और 161 रन बनाए। इसमें कर्मवीर ने 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुराड़ की टीम 141 रन ही बना सकी। गुराड़ की ओर से मितुल ने 80 रन बनाए। हिमालयन ब्वॉयज ने बीस रिन से यह मुकाबला जीता और प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में प्रवेश किया।