फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी बसों का बीच राह फूलने लगा दम

विज्ञापन
मियाड़ीगला के पास खराब खड़ी परिवहन निगम की बस। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। एचआरटीसी बसों का दम फूलना यात्रियों की परेशानियां बढ़ा रहा है। एचआरटीसी चंबा डिपो की सायं साढ़े पांच बजे चंबा से खज्जियार चलने वाली बस मियाड़ीगला में खराब हो गई। बस के स्टार्ट न होने पर यात्रियों को पैदल ही घरों का रुख करना पड़ा। लोगों का कहना है कि किराया अदा करने के बावजूद एचआरटीसी की खटारा बसें उन्हें गंतव्य तक नहीं पहुंचा पा रही हैं। उन्होंने आरएम से इस प्रकार की खटारा बसों को विभिन्न रूटों पर मरम्मत के बाद ही भेजने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

योगराज, प्रकाश चंद, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार और नरेश कुमार ने बताया कि चंबा से खज्जियार के लिए सोमवार शाम के समय चली बस में करीब 25 सवारियां थीं। लेकिन, मियाड़ीगला के पास अचानक बस खराब हो गई। बस खराब हो जाने से चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। काफी देर तक बस के ठीक न होने पर उन्हें पैदल ही अपने घरों के लिए कूच करना पड़ा। कहा कि
सुबह के समय भी बस के दुरुस्त न होने से चंबा वाया खज्जियार डलहौजी के लिए चलने वाली बस सेवा भी प्रभावित हुई है। बीच राह बस के खड़े किए होने से जो बस सुबह सवा आठ बजे यहां से गुजरती है, उसे साढ़े नौ बजे खज्जियार से प्रस्थान करना पड़ा। गौरतलब है कि सोमवार को चंबा से दिल्ली के लिए चली बस सरू में खराब हो गई थी। इससे सवारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री आधे घंटे तक परेशान रहे। लोगों ने एचआरटीसी से लंबे रूटों पर नई बसें भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें