फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी से की एंबुलेंस चालक की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सांसद की ओर से दी गई एंबुलेंस में मरीजों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। एसएसटी निगम के प्रदेश उपाध्यक्ष जयसिंह ने इसकी शिकायत उपायुक्त की है। उन्होंने डीसी को बताया कि चंबा में मरीजों को एंबुलेंस की सेवा लेने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मरीजों को जब चंबा से टांडा या शिमला रेफर किया जाता है, तब तीमारदार 108 या सांसद की ओर से दी गई एंबुलेंस चालक से संपर्क करते हैं। गौरतलब है कि 108 एंबुलेंस मरीज को मुफ्त छोड़ने जाती है लेकिन, चंबा में एक ही एंबुलेंस है जो चंबा से रेफर मरीजों को टांडा या शिमला छोड़ने जाती है। जब मरीजों को 108 एंबुलेंस नहीं मिलती है तो मरीज सांसद की ओर से भेंट की गई एंबुलेंस चालक से संपर्क करते हैं। इस एंबुलेंस का संचालन महिला मंडल की ओर से किया जा रहा है। एंबुलेंस चालक टैक्सी के बराबर किराया मांगता है और साथ ही अपने रहने और खाने-पीने का अलग से खर्चा मांगता है।
जयसिंह ने डीसी से मांग की है कि मेडिकल कॉलेज के बाहर संस्थाओं की ओर से चलाई जा रही एंबुलेंसों की रेट लिस्ट लगवाई जाए। उसके अनुसार मरीजों से एंबुलेंस का किराया वसूला जाए। मनमाना दाम वसूल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी शिकायत की है कि 108 एंबुलेंस जब मरीज को लेकर टांडा या शिमला जाती है तो बीच रास्ते में अगर मरीज की मौत हो जाए, तो शव को बीच रास्ते में ही उतार दिया जाता है। इसकी जांच के स्वास्थ्य विभाग को कड़े आदेश दिए जाएं। उधर, उपायुक्त डीसी राणा ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें