फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढौरा राजकीय आईटीआई में दो नए कोर्स शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई के विकास के लिए इसे विश्व बैंक की स्ट्राइव स्कीम में शामिल किया गया है। विश्व बैंक की तरफ से इस संस्थान को एक निश्चित अनुदान राशि प्राप्त हुई है। वहीं छात्र-छात्राओं के लिए दो नए कोर्स भी शुरू किए गए हैं। ये कोर्स पीएमकेवीवाई तीन के दिशा निर्देशों के अंतर्गत चलाए जाएंगे। इसमें विशेषकर महिलाओं के लिए 340 घंटे का स्वयं व्यवसाय टेलर कोर्स शामिल है। इसमें दाखिला योग्यता 8वीं पास है व कम से कम आयु 14 वर्ष है। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राआों हेतु उनके कंप्यूटर ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए 400 घंटे का घरेलू डाटा इंट्री ऑपरेटर कोर्स शामिल है। इसके लिए दाखिला योग्यता 10वीं पास व आयु 18 वर्ष है। यह दोनों कोर्स एनएसक्यूएफ लेवल-4 के हैं।
विज्ञापन

प्रिंसिपल अश्वनी शर्मा ने बताया कि इन कोर्स में दाखिले हेतु संस्थान स्तर पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और कोई भी योग्यताधारी उम्मीदवार अपने न्यूनतम व उच्च शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, स्थायी प्रमाण पत्र, वैध ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर समेत कॉलेज में पहुंच सकते हैं। यदि लागू है तो दिव्यांग प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज लाने होंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कोर्स में 30-30 सीटें उपलब्ध हैं और इन सीटों के प्रति दाखिला पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है। यह कोर्स कामकाजी महिलाओं व स्वरोजगार से जुड़े युवक युवतियों द्वारा उनके कौशल को निखारने व प्रमाणित करने का मौका है। क्योंकि ये कोर्स सायंकालीन सत्र में व सप्ताह के अंतिम दिवसों में उनकी सुविधा अनुसार चलाए जाने हैं। जो युवक युवतियां अपने शैक्षणिक योग्यता में कम अंक होने के कारण आईटीआई के नियमित कोर्स में या अन्य संस्थानों में दाखिले से वंचित रह जाते हैं। ऐसे अभ्यार्थी इन तकनीकी कोर्से में दाखिला लेकर व कोर्स पूर्ण करने उपरान्त अपना भविष्य सुनहरा बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें