फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान बने धमेंद्र ढांडा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का चल रहा त्रिवार्षिक सम्मेलन सोमवार को समाप्त हो गया। राज्यस्तरीय सम्मेलन में प्रदेशभर के सदस्यों व पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। अंतिम दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य प्रधान सीएन भारती ने की। शिक्षा विभाग एवं सेवा देने वाले अध्यापकों व संगठन पदाधिकारियों को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं संगठनिक सदस्यता एवं विभिन्न गतिविधियों में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले अध्यापकों, बधाई संदेश लेखन कार्य में सराहनीय काम करने वाले जिलों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सदस्य एवं संगठन कार्य में जिला सिरसा प्रथम, जींद द्वितीय और फतेहाबाद तीसरे स्थान पर रहा। अध्यापक लहर पत्रिका सदस्यता बधाई संदेश एवं लेखन कार्य में जिला फतेहाबाद प्रथम, द्वितीय हिसार और जिला सिरसा तृतीय स्थान पर रहा। इसके बाद तीन वर्ष के लिए राज्य कारिणी का गठन किया गया। वहीं अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों के हितों में काम पर आंदोलन करने के लिए प्रस्ताव पास किए गए। अध्यक्ष मंडल में यमुना स्मारिका 2021 का पत्रिका विमोचन किया। इस मौके पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने मांगपत्र जारी किया जिसमे, सार्वजनिक शिक्षा का विस्तार, रेशनलाइजेशन को व्यवहारिक करना एवं नए पदों का सृजन, अतिथि व एडहॉक जेबीटी को नियमित किया करना, नियमित भर्ती नीति, अध्यापक प्रशिक्षण, विधार्थी शक्तियों का प्रयोग करते हुए न्यायालय से प्रभावित अध्यापकों व कर्मचारियों की सेवा व अन्य लाभ दिलाने के संबंध में, एडिड स्कूलों से आए अध्यपकों को नियमित की तरह सुविधा दिलवाना तमाम मुद्दे शामिल किए गए हैं। इस दौरान सुरेश राठी व ऊधम सिंह राठी चुनाव अधिकारी, सतीश सेठी मुख्य चुनाव अधिकारी रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया धर्मेंद्र ढांडा राज्य प्रधान, प्रभु सिंह राज्य महासचिव, संजीव सिंगला राज्य कोषाध्यक्ष, चिरंजी लाल राज्य उप प्रधान, सुखदर्शन सरोहा संगठन सचिव, सतबीर गोयत प्रेस सचिव, मुकेश यादव, जगतार सिंह, सत्यनारायण यादव, सुनील यादव, उपप्रधान व अमरजीत सिंह, रामपाल शर्मा, जगपाल सिंह, राकेश शर्मा राज्य सचिव, अलका, सुशीला देवी व निशा महिला प्रधान, मंजू गुज्जर, निर्मला देवी, रेखा रानी महिला सचिव, वेदपाल रिढाल और विजयपाल राज्य ऑडिटर, कार्यालय सचिव जयवीर और मुख्य सलाहकार के पद पर सीएन भारती को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें