फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से मारपीट करने के आरोप में दो महिलाओं समेत पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना छछरौली पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर सोमवार को दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। एसपी के आदेश पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियोें की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में कोटडा कान सिंह निवासी बानो बेगम ने बताया कि गांव में उसके घर के सामने उसकी आबादी की जगह है। उस जगह पर गांव के ही साजिद, अकरम, हनीफ, वाजिद, नदीम आदि कब्जा करना चाहते हैं। महिला ने बताया कि पांच जुलाई की दोपहर लगभग दो बजे आरोपी साजिद, अकरम, हनीफ, वाजिद, नदीम, इसराना व फातिमा उसकी जगह पर कब्जा करने की नियत से अपने हाथों में हथियार लेकर आए। आरोपी उसकी जगह में पड़े सामान को फेंकने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। अकरम, नदीम, हनीफ, वाजिद, इसराना, फातिमा ने उसे नीचे गिरा दिया और हनीफ ने उसकी गर्दन पर पैर रख दिया। मारपीट में उसके पेट, कंधे व शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें लगी हैं। उसने अपने बचाव के लिए शोर मचाया। इस पर जरीब, मुस्तकीम मौके पर आ गए और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।
विज्ञापन

झगड़े के बाद उसके लड़के राशिद ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसने शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर उसने शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर छछरौली पुलिस ने सोमवार को दो महिलाओं सहित पांच लोगों पर मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियोें की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें