फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस मिनट में हुई 17.16 एमएम बारिश से जलमग्न हुईं शहर की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को तीसरे पहले आसमान में बादल छाये और कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट में 17.16 एमएम बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। जिससे वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कई दिनों से हो गर्मी का सामना कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ था। तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया था। रविवार को दोपहर तक धूप खिली रही। तीसरे पहर मौसम का मिजाज बदला और आसमान में घने काले बादल घिर आए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। जिले के अधिकतर क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई, जिससे विभिन्न मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों-गलियों में पानी भरने से लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश के बाद दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बाद में उमस होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सड़कों पर भरे पानी में बंद हुए वाहन, लगाना पड़ा धक्का
बारिश के बाद अधिकतर सड़कों पर कई फुट तक पानी भर गया। पानी में डूबी सड़कों पर से गुजर रहे कई वाहन बंद हो गए। जिससे मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। वाहन चालक धक्का मारकर वाहन को निकालते रहे। यातायात पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ देर बाद पानी उतरने पर यातायात व्यवस्था सुचारु हुई।
विज्ञापन

धान उत्पादक किसान खुश तो कपास उत्पादकों की बढ़ी परेशानी
जिले में 90 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान तो 6 हजार हेक्टेयर भूमि पर कपास की फसल उगाई गई है। रविवार को हुई बारिश से धान उत्पादक किसान खुश हैं तो कपास उत्पादक किसानों की परेशानियां बढ़ गई है। कपास के खेतों में जल भराव होने से फसल नष्ट होने का खतरा मंडराने लगा है। कृषि विभाग ने कपास उत्पादक किसानों का आह्वान किया है कि वे कपास के खेत में पानी निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करे।
जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पुरखास रोड पर गांव सांदल खुर्द में सड़क पर पानी भरने से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनिया के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। बारिश के समय स्थिति और खराब हो जाती है। सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों को यहां से निकलने में दिक्कत झेलनी पड़ती है।
ब्लॉक बारिश
सोनीपत 12 एमएम
गन्नौर 26 एमएम
गोहाना 12 एमएम
खरखौदा 08 एमएम
खानपुर कलां 00 एमएम
राई 45 एमएम
मानसून सीजन में इस बार अच्छी बारिश हुई है। बारिश से धान की फसल को फायदा पहुंचा हैं, जबकि कपास उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। कपास की खेती में कम पानी की आवश्यकता होती है। किसानों से आह्वान है कि वे कपास के खेतों में पानी जमा न होने दें।
डॉ. अनिल सहरावत, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
मौसम में आए बदलाव के बाद जिले में रविवार दोपहर बाद अच्छी बारिश हुई। आसमान पर अभी बादल छाए रहेंगे। सोमवार को भी बारिश होने का अनुमान है। हालांकि उसके बाद तीन दिन मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक

कालूपुर में जलमग्न सड़क पर बंद हुई बाइक को धक्का मारकर ले जाते युवक। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें