फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ग्राम पंचायत के सहयोग पुलिस टीम ने चार गांवों में तैयार करवाया खेल मैदान

विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते युवा।
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के निर्देश पर पुलिस टीमों ने गांव सूचान, कोटली, कुकड़थाना और डिंग मंडी के गांवों में ग्राम पंचायतों व युवाओं के सहयोग से खेल मैदान तैयार करवा खेल गतिविधियां शुरू करवाईं। एसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। जिले के युवा पुलिस के अभियान से प्रभावित होकर शिक्षा तथा खेलों की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने तथा खेलों से जोड़ने लिए जिला पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है जो कि वॉलीबाल, कबड्डी, बास्केटबाल तथा क्रिकेट की गतिविधियां करवा रही हैं। इस मुहिम के तहत पुलिस के जवान युवाओं के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लेकर उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक करते हैं।
पुलिस विभाग ने ग्राम पंचायत, सामाजिक संस्थाएं तथा आमजन से इस अभियान में अधिक से अधिक सहयोग के लिए अपील की है। मुहिम के माध्यम से जिला पुलिस का मुख्य उद्देश्य नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करना और युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है, इसलिए पुलिस की टीमें लगातार नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है। नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए नशे की कमाई से अर्जित की गई संपत्ति को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें