फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: टाउन पार्क में महिला को चाकू मारने का आरोपी फरार, परिजनों के बयानों पर पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के टाउन पार्क में शनिवार देर शाम एक युवक ने अपनी प्रेमिका की पेट व मुंह पर चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक महिला का भाई उसे नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतका के भाई के बयानों के आधार पर सन्नी नामक युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अभी तक हत्या आरोपी फरार है। पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने में जुटी हुई है। वहीं पुलिस ने मृतका के शव का रविवार को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। हालांकि कार्रवाई नहीं होने पर मृतका के भाई ने पुलिस पर अनदेखी के आरोप लगाए थे। बता दें कि जगदेव सिंह चौक के पास स्थित इंद्रपुरी मोहल्ला में जीनियस स्कूल वाली गली की रहने वाली 30 वर्षीय सुमन चार वर्षों से सन्नी नामक युवक से जान पहचान थी। सुमन के पति सुरेश कुमार की मृत्यु हो चुकी है, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। आरोपित सन्नी एक कास्मेटिक की दुकान पर कार्यरत था। बीते दिन शनिवार देर रात को उसने सुमन को टाउन पार्क में मिलने के लिए बुलाया। यहां मोबाइल फोन की जांच के दौरान उन दोनों के बीच झड़प हुई। गुस्साए सन्नी ने चाकू निकालकर सुमन के पेट व मुंह पर वार कर घायल कर दिया। जिससे बाद में उसकी मौत हो गई। मृतका फैशन स्टोर पर काम करती थी।

मेरी बहन को करता था तंग : मृतका का भाई
मृतका के भाई संजय ने बताया कि शनिवार देर शाम को सन्नी नाम के युवक ने उसकी बहन सुमन की चाकू मारकर हत्या दी है। वहीं संजय ने बताया कि उसकी बहन व आरोपी युवक सन्नी पिछले काफी समय से शहर की किसी दुकान पर दोनों साथ में काम किया करते थे। जिस दौरान सन्नी उसकी बहन सुमन को परेशान करने लगा। जिस कारण उसकी बहन ने उससे परेशान होकर दुकान छोड़कर दूसरी दुकान पर काम करना शुरू कर दिया। लेकिन सन्नी उसका पीछा करने लगा ओर फोन भी करने लगा। शनिवार दे शाम को भी सन्नी ने उसकी बहन को फोन कर मिलने के लिए टाउन पार्क में बुलाया था। सन्नी ने बताया कि वह इसी दौरान पास ही स्थित सालासर मंदिर में पूजा करने के लिए चला गया। जब पूजा कर लौटा तो देखा कि सन्नी सुमन पर तेजधार चाकू से हमला करके भाग गया है। सुमन को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल लेकर आया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

-
शनिवार को टाउन पार्क में सुमन नामक महिला की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। मृतका सुमन के भाई संजय के बयानों के आधार पर आरोपी सन्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामला प्रेम प्रसंग का है ओर आरोपी अभी तक फरार है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-कृष्ण कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें