नगर परिषद की टीम बेसाहरा पशुओं को पकड़कर टेंकर में डालती हुई।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में बेसहारा पशुओं को लेकर नगर परिषद एक्शन मोड में आ गई है, जिसको लेकर परिषद द्वारा पशु पकड़ो अभियान चलाया जा रहा है। दो दिनों में परिषद द्वारा 52 बेसहारा पशुओं को पकड़कर नंदीशाला पहुंचा दिया गया है। वहीं, सोमवार को अभियान के दौरान 29 पशुओं को पकड़ा गया है। बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर परिषद द्वारा 12 लोगों की टीम को फिल्ड में उतारा गया है। शहर में बेसहारा पशुओं के कारण लोगों को प्रतिदिन समस्या का सामना करना पड़ता है। शहर के हर चौक-चौराहे पर बेसहारा पशुओं का बोलबाला रहता है। जिसके कारण हर समय अप्रिय दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है, जिसको देखते हुए रविवार को नगर परिषद द्वारा पशु पकड़ो अभियान की शुरूआत की गई। पहले दिन परिषद द्वारा 23 तो दूसरे दिन 29 पशुओं को पकड़कर केलनियां नंदीशाला भेजा गया।
विभिन्न स्थानों पर चलाया गया अभियान -
शहर के हर चौक चोराहे पर अवारा पशुओं की भरमार रहती है। जिसको लेकर यातायात प्रबंध भी प्रभावित होता है। वहीं, ट्रेफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसे देखते हुए उपायुक्त के आदेशों पर नगर परिषद द्वारा पशु पकड़ो अभियान चलाया जा गया है। नगर परिषद द्वारा शहर के सदर बाजार, डाकघर डंपिंग स्टेशन, बस स्टैंड, बरनाला रोड, जगदेव चौक चौराहों पर पशु पकड़ो अभियान चलाया जा रहा है। शहर में जिस भी चौक पर बेसहारा पशु को देखा जाता है तो उसे नप की गाड़ी में डाल लिया जाता है। वहीं, पशुओं को पकड़कर केलनियां नंदीशाला में पहुंचाया जा रहा है।
नगर परिषद द्वारा पूरे शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ा जा रहा है। सोमवार को परिषद की टीम द्वारा 29 बेसहारा पशुओं को पकड़कर केलनियां नंदीशाला पहुंचाया जा रहा है। आगे भी ये पशु पकड़ो अभियान निरंतर जारी रहेगा।
- पवन कंबोज, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सिरसा।
नप की टीम बेसहारा पशु को पकड़ते हुए ।- फोटो : Sirsa