फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: नशे की गोलियों का घोल बनाकर चार दोस्तों ने लगाए नशे के इंजेक्शन, एक की मौत, तीन गंभीर

Thu, 15 Sep 2022 09:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली, सिरसा (हरियाणा)

सार

पुलिस ने गांव मांगेआना में सर्च अभियान भी चलाया। एक आयुर्वेदिक डॉक्टर को पकड़ा, जिसपर एक्सपायरी दवाएं मिलीं। वहीं गंभीर दोस्तों में एक युवक, एक नाबालिग और एक किशोर है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के डबवाली क्षेत्र के गांव मांगेआना में चार दोस्तों ने एक साथ मिलकर मेडिकल गोलियों का घोल बना इंजेक्शन से सेवन किया तो चारों का ही स्वास्थ्य बिगड़ गया। इस दौरान एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई और दो साथियों का सिरसा नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

जबकि चौथे किशोर साथी के परिजनों ने उसका इलाज करवाने से ही मना कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी गांव में सर्च अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान एक आयुर्वेदिक डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उससे एक्सपायरी दवाइयां बरामद की गई हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Cyber Fraud: जिगोलो बनाने का झांसा देकर युवक से हड़पे साढ़े आठ लाख रुपये, फेसबुक के माध्यम से बुना जाल

 

जानकारी देते हुए गांव मांगेआना निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 27 वर्षीय गुरप्रीत सिंह, 22 वर्षीय भुंदड़, 17 वर्षीय नाबालिग व 13 वर्षीय किशोर दोस्त हैं। चारों ही लंबे समय से चिट्टे नशे के आदी हैं और दिहाड़ी मजदूरी करते थे। करीब तीन दिन पहले चारों ने नहर पर बैठकर मेडिकल नशे की गोलियों का घोल बनाकर इंजेक्शन से सेवन किया था। इस दौरान चारों का स्वास्थ्य खराब हो गया।

 

बीते मंगलवार को गुरप्रीत का स्वास्थ्य अधिक खराब हुआ तो उसके परिजन उसका इलाज करवाने के लिए डबवाली अस्पताल में पहुंचे। यहां से उसे सिरसा और सिरसा से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। ऐसे में इलाज के दौरान वीरवार को उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है पीड़ित पीलिया का भी मरीज था। जिसके कारण उसका स्वास्थ्य अधिक खराब हो गया। मृतक विवाहित था और उसका एक लड़का व लड़की है।  
 

ग्रामीणों ने बताया कि उसके अन्य साथी काफी गंभीर हैं। 17 वर्षीय साथी अविवाहित है, उसकी दो बहनें व दो भाई हैं। जिसमें वह सबसे छोटा है। वहीं 22 वर्षीय भूंदड़ अविवाहित है। उसके भी दो भाई व दो बहने हैं। जिनमें से भूंदड़ सबसे छोटा है। स्वास्थ्य खराब होने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इनके 13 वर्षीय चौथे साथी के परिजनों ने उसका इलाज करवाने से मना कर दिया। 

विज्ञापन


नशे से युवक की मौत होने की सूचना मिलने के बाद गांव में छापा मारा है। नशे में संलिप्त आरोपियों के घरों, मेडिकल, आरएमपी डॉक्टर व आयुर्वेदिक डॉक्टरों पर छापा मारा है। इस दौरान मेडिकल अधिकारी भी टीम में शामिल रहे। आयुर्वेदिक डॉक्टर से एक्सपायरी दवाइयां बरामद हुई हैं। डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है और शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा ।  - सत्यवान, डबवाली थाना प्रभारी  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें