फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: मूसेवाला को मारने वाले शूटरों से जेल में मिले मोबाइल व सिम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Thu, 15 Sep 2022 09:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

थाना गोइंदवाल साहिब के प्रभारी इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है कि आरोपियों के पास मोबाइल फोन कैसे पहुंचे।  
विज्ञापन
अंकित सेरसा की फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन की गोइंदवाल साहिब जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के शूटरों से दो मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुए हैं। जेल के सहायक अधीक्षक करनैल सिंह के अनुसार वार्ड नंबर तीन की सेल नंबर नौ में मूसेवाला की हत्या के आरोपी दीपक उर्फ टीनू, प्रियव्रत फौजी उर्फ सोनू, कशिश उर्फ कुलदीप, अंकित लाटी उर्फ अंकित सेरसा, केशव कुमार और सचिन भिवानी बंद हैं।

विज्ञापन


बुधवार रात करीब नौ बजे तलाशी में आरोपियों से एक रेडमी और सैमसंग का मोबाइल फोन और जियो व एयरटेल का सिम कार्ड मिला है। थाना गोइंदवाल साहिब के प्रभारी इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है कि आरोपियों के पास मोबाइल फोन कैसे पहुंचे।  

अंकित और फौजी ने मारी थी मूसेवाला को गोली
मूसेवाला हत्याकांड को अंजाम देने के लिए गैंगस्टरों के दो मॉड्यूल बने थे। अंकित और फौजी बोलेरो मॉड्यूल में शामिल थे। बोलेरो कशिश चला रहा था। इसी गाड़ी से मूसेवाला की थार गाड़ी को टक्कर मारी गई थी। इसके बाद फौजी और अंकित ने मूसेवाला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। यह घटना 29 मई को पंजाब के मानसा में गांव जवाहरके की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें