व्यक्ति ने जब बैंक में खाते में पैसे जमा कराकर बैलेंस जानने के लिए बैंककर्मी से पूछा तो जांच करने पर पता चला की उसके खाते में पैसे कटे हुए हैं। पासबुक अपडेट कराने रप पता चला कि आठ दिसंबर से 26 जनवरी तक 16 बार में राशि निकाली गई है।
हरियाणा के रोहतक शहर की काठमंडी के फर्नीचर व्यापारी अरविंद शर्मा के खाते से किसी ने फर्जीवाड़ा करके 1 लाख 29 हजार रुपये निकाल लिये। व्यापारी जब बैंक में गया तो उसे फर्जीवाड़े का पता चला। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक काठमंडी निवासी अरविंद शर्मा ने दी शिकायत में बताया कि 27 जनवरी को वह काठमंडी स्थित भारतीय स्टेट बैंक में चार हजार रुपये जमा कराने गया था। राशि जमा कराने के बाद जब उसने बैंक कर्मी से अकाउंट जमा राशि के बारे में पूछा तो उसने बताया कि खाते में 15 हजार 67 रुपये हैं।
इससे वह सकते में आ गया, क्योंकि खाते में एक लाख से ज्यादा राशि थी। उसने पासबुक में लेनदेन का रिकॉर्ड चढ़वाया। पता चला कि किसी ने उसके खाते से आठ दिसंबर से 26 जनवरी तक 16 बार में 1 लाख 29 हजार रुपये निकाले हैं। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है है।