फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: परिवार को आर्थिक तंगी से निकालने के लिए छात्रा ने किया ऑनलाइन निवेश, 1.27 लाख की ठगी

Fri, 12 May 2023 09:48 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है, इसलिए उसने मुनाफा कमाने के लिए संबंधित नंबर पर कॉल की। उसने कहा कि उसके पास ज्यादा पैसे तो नहीं है। दूसरी तरफ से बताया गया कि आप 2 हजार रुपये ही निवेश कर दीजिए। इसके बाद मुनाफा लौटने की एवज में उससे सात बार में 1 लाख 27 हजार रुपये निवेश करवा लिया।
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने परिवार को आर्थिक तंगी से निकालने के लिए ऑनलाइन निवेश किया, लेकिन साइबर ठगों ने उससे 1.27 लाख रुपये ठग लिए। अब पैसे जारी करने के नाम पर 40 हजार रुपये और मांग रहे हैं। परेशान छात्रा ने सदर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। ब्राह्मणवास गांव निवासी मानसी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 30 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर एक पेज देखा, जिस पर निवेश करने के नाम पर मुनाफ कमाने का ऑफर दिया हुआ था।

विज्ञापन


अब पिछले रुपये जारी करने के नाम पर मांगे जा रहे हैं और रुपये
परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है, इसलिए उसने मुनाफा कमाने के लिए संबंधित नंबर पर कॉल की। उसने कहा कि उसके पास ज्यादा पैसे तो नहीं है। दूसरी तरफ से बताया गया कि आप 2 हजार रुपये ही निवेश कर दीजिए। इसके बाद मुनाफा लौटने की एवज में उससे सात बार में 1 लाख 27 हजार रुपये निवेश करवा लिया। यह राशि उसने उधार ली थी। वह किसी को कुछ बता नहीं पा रही थी। अब पूरे पैसे वापस लौटाने के नाम पर 40 हजार रुपये और मांगे जा रहे हैं। उसने परेशान होकर अपनी मां को पूरी बात बताई। मां ने पुलिस को शिकायत देने की सलाह दी। उसने 1930 पर कॉल की। इसके बाद पुलिस ने लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें