फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: प्राइवेट कॉलेज की बस ने बाइक सवार को कुचला, कालका चौक पर हुआ था दर्दनाक हादसा

Fri, 12 May 2023 09:42 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला पुलिस को दी शिकायत में ललित ने बताया कि वह कालका चौक के पास था कि इतने में कालका चौक से अंबाला सिटी की तरफ जैसे ही सौरव मुड़ने लगा तो अचानक तेज रफ्तार प्राइवेट कॉलेज की बस में टक्कर मार दी। देखते ही देखते बस का अगला पहिया ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन
बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला सिटी के कालका चौक पर तेज रफ्तार प्राइवेट कॉलेज की बस ने बाइक चालक को कुचल दिया। यह हादसा गुरुवार देरशाम को हुआ और घायल गांव कृष्णा कॉलोनी निवासी सौरव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जीजा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शव का आज नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी में पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
पुलिस को दी शिकायत में ललित ने बताया कि वह कालका चौक के पास था कि इतने में कालका चौक से अंबाला सिटी की तरफ जैसे ही सौरव मुड़ने लगा तो अचानक तेज रफ्तार प्राइवेट कॉलेज की बस में टक्कर मार दी। देखते ही देखते बस का अगला पहिया ऊपर चढ़ गया। राहगीरों की मदद से अपने साले को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लोगों की भीड़ ने सौरव को मौके पर ही दबोच लिया। जिसकी पहचान बीसी बाजार के डेरा बत्ती निवासी दविंदर के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें