एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आते गोविंदपुरी के ग्रामीण।
- फोटो : Rewari
खोल। ग्रामीणों ने रेवाड़ी- नारनौल नेशनल हाईवे पर अधूरे पड़े गोविंदपुरी अंडरपास का निर्माण शुरू कराने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने एसडीएम के माध्यम से उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि जिला प्रशासन से केवल उन्हें झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। धरातल में अभी तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्षों से रेवाड़ी- नारनौल हाईवे स्थित गोविंदपुरी अंडरपास का कार्य अधूरा पड़ा है। जिससे आए दिन कभी कोई ग्रामीण तो कभी पशु दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। अब तो स्थिति यह हो गई है कि अगर जल्द इसका कार्य पूर्ण नहीं किया तो बारिश के कारण मिट्टी खिसकने से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिले का यह पहला गांव है, जिसका कोई सरकारी रास्ता नहीं है। विद्यार्थियों को पढ़ने किसानों को खेतों में जाने व रोजगार के लिए लोगों को तीन रेलवे- लाइनों को पार कर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 6 वर्ष पहले खोल ब्लॉक के 58 गांवों की संघर्ष समिति ने 135 दिन तक धरना प्रदर्शन किया था। जिस पर मुख्यमंत्री ने बावल रैली में गोविंदपुरी में अंडरपास बनाने की घोषणा की थी जो अभी तक पूरी नहीं हुई है।