फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीयू की लापरवाही के विरोध में निकाली शवयात्रा

विज्ञापन
उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपते अभाविप के कायकर्ता। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वीरवार को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में रोष जताया। विवि में हो रहे भ्रष्टाचार, लगातार परीक्षा परिणाम में देरी व गलत परीक्षा परिणाम प्रकाशित करने के विरोध में अभाविप ने विश्वविद्यालय के कुलपति की शव यात्रा निकाली।
विज्ञापन

यह यात्रा धारूहेड़ा चुंगी से शुरू होकर आंबेडकर चौक होते हुए डीसी ऑफिस पर समाप्त हुई। अभाविप ने विरोध जताते हुए डीसी ऑफिस में विश्वविद्यालय के कुलपति का अर्थी दहन किया। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में आ रहीं परेशानियों को दूर करने की मांग को लेकर डीडीपीओ के माध्यम से उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। अभाविप के प्रांत मीडिया संयोजक सौरभ यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय में पूरे निरंतर घोटाले व गलत तरीके से ज्वाइनिंग हो रही हैं। रेवाड़ी के युवाओं को विश्वविद्यालय में नौकरी न देकर बाहरी जिले के युवाओं को महत्व दिया जा रहा है। अभाविप कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर विशाल राव, दीक्षा यादव, काजल राजपूत, हर्षा, संजू यदुवंशी, आशीष शर्मा, विशाल राव, हर्षा, प्रिया, वंदना, संजना, वर्षा, कोमल, बबलेश, तनु, राहुल व रोहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें