रेवाड़ी। नगर पालिका धारूहेड़ा के अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए वीरवार को नौ उम्मीदवारों ने नामांकन किया। अब नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 15 हो गई है। उपचुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र चार सितंबर तक वापस लिए जा सकते हैं।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार प्रदीप देशवाल ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त यशेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन नौ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। नामांकन दाखिल करने वाले सुदर्शन कुमार पुत्र अशोक कुमार, संदीप पुत्र शेर सिंह, मान सिंह पुत्र मंजीत सिंह, बाबूलाल पुत्र शीशराम, हीना यादव धर्मपत्नी बाबूलाल, दिनेश यादव पुत्र ईश्वर सिंह, रामनिवास पुत्र प्रसादी लाल, सुनिता यादव धर्मपत्नी संदीप व सुमेर सिंह पुत्र लाल सिंह हैं।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका धारूहेड़ा के प्रधान पद के उपचुनाव के लिए 3 सितंबर 2021 दोपहर 11.30 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 4 सितंबर निर्धारित की गई है। इसी दिन चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित करने की तिथि है। साथ ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों व मतदान केंद्रों की सूची भी चस्पा कर दी जाएगी।