फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश को 49 दिन बीते, एक रोज भी नहीं लग सका 7 हजार लोगों को टीका

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाने के लिए लगी लोगों की भीड़। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोरोना की तीसरी आशंकित लहर से पहले अधिक से अधिक पात्र आबादी को टीके लगाकर सुरक्षित करने की स्वास्थ्य विभाग की योजना रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वीना सिंह ने रेवाड़ी पहुंचकर प्रत्येक दिन 7 हजार लोगों को टीके लगाने का टारगेट दिया था। 49 दिन बीत जाने के बाद आज तक स्वास्थ्य विभाग एक दिन भी ये आंकड़ा पूरा नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

बीते आठ दिन की बात करें तो टीकाकरण की रफ्तार बढ़ने की बजाय गिरती जा रही है। इस दौरान 18 से अधिक आयु श्रेणी के महज 2950 लोगों को पहली डोज लगाई जा सकी है। ऐसे में प्रत्येक दिन का औसत महज 364 डोज का है। ऐसे में सवाल है कि जिले में इस श्रेणी के 5 लाख पात्र युवाओं का टीकाकरण कैसे पूरा हो पाएगा।
बता दें कि 25 जून को नागरिक अस्पताल पहुंची स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वीना सिंह ने अगस्त के अंतिम सप्ताह तक 18 से अधिक आयु श्रेणी के सभी लोगों को कम से कम पहली डोज लगाने का लक्ष्य तय किया था, ताकि तीसरी लहर से बचा जा सके। वहीं उन्होंने टेस्टिंग बढ़ाने के भी आदेश दिए थे। प्रत्येक दिन कम से कम 2000 लोगों की जांच की जानी थी। लेकिन दोनों ही मामलों में एक भी दिन टारगेट पूरा नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का दावा- 43.89 प्रतिशत को लगी पहली डोज
प्रशासन के पास 2011 की जनगणना के अनुसार जिले में 18 से 44 आयु की श्रेणी के 388266 लोग हैं। लेकिन असल में बीते 10 सालों के दौरान बावल व धारूहेड़ा में औद्योगिक श्रमिकों से लेकर अन्य तरह से ये आंकड़ा दोगुना तक पहुंच चुका है। शहर की जितनी आबादी है, उतने ही लोग किराए पर रह रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 18 से अधिक आयु श्रेणी मेें 170399 लोगों को को पहली डोज दी जा चुकी है। अर्थात टारगेट का 43.89 प्रतिशत लोगों को पहली डोज लग चुुकी है। वहीं दूसरी डोज अभी तक 18291 लोगों को दी गई है। इसमें अभी तक टारगेट का 10.73 प्रतिशत लोगों को कवर किया जा चुका है। जिले में स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या कुल 7841 है। इसमें से 6669 पहली व 5610 लोग दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं। इसके अलावा 45 से 60 आयु वर्ग में कुल 157405 लोग हैं। इनमें 84544 को पहली डोज व 23129 लोग दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं। वहीं 60 से अधिक आयुवर्ग में कुल पात्र लोग 104937 लोग हैं। इनमें पहली डोज 82184 व दूसरी डोज 47808 लोग लगवा सके हैं। जिले में कुल 650608 डोज का टारगेट है। इसमें से 472799 लोगों को डोज लगने का दावा किया जा रहा है। इसमें पहली डोज 54.8 व दूसरी डोज महज 34.39 लोग ही लगवा पाए हैं।
आज 18 श्रेणी में ऑफ व ऑनलाइन लगेगी 1360 डोज
स्वास्थ्य की ओर से शुक्रवार को जिले में 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। लेकिन इनमें से अधिकतर सेंटर पर दूसरी डोज ही लगाई जानी है। 18 से अधिक आयु श्रेणी में शुक्रवार को कुल 1360 पहली डोज लगाई जाएगी। इसके अलावा 3110 लोगों को दूसरी डोज लगाई जानी है। महज गांव चिमनावास में 18 से अधिक आयु श्रेणी के लोगों को पहली व दूसरी डोज ऑनस्पॉट डोज लगाई जाएगी।
टीका प्रतिरक्षण नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिस तरह से टीके की डोज मिलती है, उसका आवंटन किया जाता है। जिले में आधे से ज्यादा टारगेट ग्रुप को पहली डोज दी जा चुकी है। प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले रेवाड़ी में अच्छा टीकाकरण हो रहा है। पहली डोज लगवाने के बाद जिनका दूसरी डोज का समय पूरा हो चुका है, उनका टीकाकरण जरूरी है। जैसे ही डोज मिलती है सेंटर बढ़ा दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें