फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 10 एमएम बारिश से जलभराव

विज्ञापन
पानीपत। बारिश के बाद पानीपत अनाज मंडी में भरा पानी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। शहर की ठप निकासी की वजह से महज 10 एमएम बारिश से ही एक बार फिर से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। सबसे ज्यादा जलभराव अनाज मंडी, सब्जी मंडी समेत असंध रोड फ्लाईओवर के नीचे बने अंडरपास में हुआ।
विज्ञापन

अभी तक निगम की सफाई शाखा के अधिकारी और कर्मचारी शहर के नालों की सफाई नाला गैंग से करवा रहे थे। नालों में जमी सिल्ट को जेसीबी से निकलवा रहे थे लेकिन इस बारिश ने एक बार फिर से निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। लोगों को सड़कों पर भरे पानी के बीच से ही गुजरना पड़ रहा है। वहीं, निगम अधिकारियों का कहना है कि जहां जहां से भी जलभराव की शिकायतें मिली थी वहां सफाई करवाई जा रही है ताकि निकासी हो सके। बुधवार रात से लेकर वीरवार सुबह तक शहर में धीमी बारिश हुई। ये बारिश सिर्फ दस एमएम हुई। इससे ही शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें