पानीपत। जिले में 13 दिन बाद फिर से कोरोना संक्रमित केस बुधवार को मिला है। इससे पहले संक्रमित केस तीन दिसंबर को आया था। जो ठीक को घर जा चुका है। इस वक्त जिले में एक ही केस सक्रिय है।
सीएमओ डॉ. जितेंद्र कादियान ने बताया कि टीकाकरण पर पूरा जोर है। बुधवार को 1336 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। एक केस पॉजिटिव मिला है। सरकारी अस्पताल में 18 से 44 आयुवर्ग के 1231 लोगों को पहली और 4126 लोगों को दूसरी डोज दी गई। 45 से 60 आयु वर्ग में 265 लोगों को पहली और 1350 को दूसरी डोज दी गई। कुल 91 शिविरों में 6972 लोगों का टीकाकरण किया गया।