एसडी पीजी कॉलेज और हरियाणवी टैलेंट फैक्टरी की ओर से शनिवार को कॉलेज में टैलेंट ऑफ पानीपत का आयोजन किया गया। जिसमें सोलो-डांसिंग, सिंगिंग, एक्टिंग एवं मॉडलिंग की विधाओं में 350 उभरते युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का रंग बिखेरा। इस मौके पर अदविका एवं अमिशा ने सिंगिंग और संचित एवं रचिता ने एक्टिंग में जीत हासिल की।
टैलेंट ऑफ पानीपत शो सुबह 9 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला। प्रत्येक प्रतिभागी को किसी भी विधा में अपना टैलेंट दिखाने के लिए डेढ़ मिनट का समय दिया गया। जिसके उपरांत प्रत्येक विधा से टॉप-3 कलाकारों को विजेता घोषित किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी पुनीत अत्री ने किया और अध्यक्षता रीतू अरोड़ा ने की।
टैलेंट फैक्टरी के संस्थापक वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि टैलेंट को मौका न मिल पाने के कष्ट को उन्होंने महसूस किया है। वह चाहते हैं कि ऐसा किसी अन्य कलाकार के साथ न हो। टैलेंट को मौका देना और उसे निखारकर दुनिया के सामने पेश करना उनका जूनून है। उन्हें ऐसे कलाकारों को मौका देने में संतोष का अनुभव होता है जो आर्थिक एवं अन्य कारणों से अपनी प्रतिभा को पेश नहीं कर पाते या फिर उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन नहीं मिल पाता।
प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने हरियाणवी टैलेंट फैक्टरी के संस्थापक वीरेंद्र शर्मा के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि किसी दूसरे कलाकार के लिए सोचना और फिर उसके लिए मन से कुछ करना ही सच्चे कलाकार होने का प्रमाण है।
सिंगिंग जूनियर:
प्रथम अदविका
द्वितीय शुभ
तृतीय पलक
------
सिंगिंग सीनियर:
प्रथम अमिशा
द्वितीय मुस्कान
तृतीय जसकिरत सिंह
------
एक्टिंग जूनियर:
प्रथम संचित
द्वितीय जसकिरत सिंह
तृतीय निशिका
------
एक्टिंग सीनियर:
प्रथम रचिता
द्वितीय कनिश
तृतीय कशिश पहुजा
------
मॉडलिंग जूनियर:
प्रथम काव्या
द्वितीय सातरिक अरोड़ा
तृतीय नैना देवी
तृतीय कनिष्का छाबड़ा
--------
मॉडलिंग सीनियर:
प्रथम उजाफा
द्वितीय प्रियंका राय
तृतीय खुशबू