गोहाना रोड से लालबत्ती चौक के बीच ऑटो में सवार एक युवती के बैग से 50 हजार रुपये से भरा पर्स चोरी हो गया। युवती ने ऑटो में सवार एक बच्चे समेत दो महिलाओं पर चोरी करने का आरोप लगाया और शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। मॉडल टाउन निवासी कृतिका ने बताया कि वह अपनी दो बहनों और भाभी के साथ गोहाना मार्केट में घर का कुछ सामान खरीदने के लिए गई थी। वहां से सामान खरीदकर वह गोहाना मोड पहुंचे और ऑटो में बैठकर क्वालिटी कैफे की तरफ जाने लगे। इसी बीच गोहाना मोड पर ही दो महिलाएं एक बच्चे समेत ऑटो में बैठ गई। वह क्वालिटी कैफे के सामने उतरे और इंसार बाजार में चले गए। जहां एक दुकान में जाकर उन्होंने अपना बैग चेक किया तो अंदर से पर्स चोरी मिला। जिसमें 50 हजार रुपये थे। आरोप है कि ऑटो में सवार दो महिलाओं ने मिलकर उसका पर्स चोरी किया है।