फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू के सलाहकार मुस्तफा के खिलाफ चुनाव आयोग जाएगी पंजाब भाजपा,कहा- घृणित भाषण देकर पंजाब का माहौल खराब करना चाहती है कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेरकोटला में एक जनसभा के दौरान पूर्व डीजीपी और कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा के घृणित भाषण के खिलाफ भाजपा मुखर हो गई है। पंजाब भाजपा इसके विरोध में भारतीय चुनाव आयोग में जाकर शिकायत करेगी। साथ ही पंजाब का माहौल बिगाड़ने और दंगा भड़काने को लेकर बनती धाराओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करेगी। साथ ही इस मामले में कांग्रेस के सभी नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को आगे आकर जवाब देना होगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ भाजपा मुख्यालय में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पंजाब महासचिव डा. दिनेश शर्मा ने आयोग में दिए जाने वाले शिकायती पत्र को पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान हर राज्य में कांग्रेस हिंदू मुस्लिम को बांटने का प्रयास करती है। मुसलमानों को बांटने के लिए ऐसे घृणित भाषण दिए जा रहे हैं। भाजपा इसको कतई बर्दाश्त नहीं करेगी, इसके खिलाफ जहां तक भी जाकर शिकायत करनी पड़े पार्टी के स्तर पर की जाएगी।
पंजाब मीडिया इंचार्ज शाजिया इल्मी ने कहा कि मोहम्मद मुस्तफा पूर्व डीजीपी और कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार पद पर तैनात हैं। वह आईपीएस अधिकारी के तौर पर भारत के संविधान की शपथ ले चुके हैं, उन्हें यह अच्छे से पता होना चाहिए कि भारत का संविधान क्या है। यहां हिंदू मुस्लिम एक साथ रहते हैं। यदि उनके जैसा व्यक्ति कौमी सिपाही को लेकर बात करेगा तो फिर अन्य लोग क्या करेंगे। उन्होंने जनसभा के दौरान अपनी पत्नी के प्रचार के लिए बुलाई गई सभा में घृषित भाषण देकर दंगा भड़काने का प्रयास किया है। उन्होंने अपने भाषण में कई बार हिंदू और मुसलमान शब्द का प्रयोग किया है, जो बिल्कुल गलत है। अब कांग्रेस को इस मामले में स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें