फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चन्नी धूरी आएं और मेरे खिलाफ लड़ें, मैं स्वागत करूंगा - भगवंत मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को श्री चमकौर साहिब से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। इस पर आप के प्रदेश अध्यक्ष और संगरूर से सांसद भगवंत ने पलटवार किया है।
विज्ञापन

मान ने मुख्यमंत्री चन्नी को चुनौती दी है कि यदि उनमें हिम्मत है तो धूरी से चुनाव लड़कर दिखाएं। मान ने कहा कि चमकौर साहिब आरक्षित सीट है और मैं सामान्य वर्ग से आता हूं, इसलिए मुख्यमंत्री चन्नी को धूरी आना होगा। मान ने कहा कि यदि वह आएंगे तो वह उनका स्वागत करेंगे। मान ने ट्वीट कर यह प्रतिक्रिया दी है। मान ने कहा है कि शायद मुख्यमंत्री चन्नी को नहीं पता है कि चमकौर साहिब विधानसभा रिजर्व सीट है। न मैं और न ही हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वहां से चुनाव लड़ सकते हैं। अगर मुख्यमंत्री चन्नी को खुद पर और पंजाब के लोगों पर भरोसा है तो वे धूरी आएं और मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें। मैं उनका स्वागत करूंगा। धूरी की जनता उचित फैसला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें