पंचकूला। अवैध वसूली मामले में पुलिस आरोपी अनिल भल्ला को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। लाखों रुपयों की अवैध वसूली के मामले में पुलिस की एसआईटी ने प्रोडक्शन वारंट पर मंगलवार को आरोपी अनिल भल्ला को अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड लिया है। अब पुलिस द्वारा भल्ला की पत्नी और बहू से मिले करोड़ों रुपये कैश, ज्वेलरी, अफीम, पिस्तौल, कारतूस के बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस के अनुसार बैंक के लॉकर में रखे 4.63 करोड़ रुपये कैश की डिटेल के बारे में आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि आरोपी वह पैसा कहां से लेकर आया था।
इसके अलावा बरामद ज्वेलरी के बारे में भी पुलिस पूछताछ पूछेगी करेगी कि ज्वेलरी किसकी है। पुलिस द्वारा मार्केट से कब्जे में ली गई फॉर्च्यूनर कार के बारे में पूछताछ की गई कि कार का असली मालिक कौन है। अगर कार आरोपी की है तो उसने कार कब और कैसे खरीदी इसके बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस को मिले करीब 600 ग्राम अफीम के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। सेक्टर 5 थाना एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी अनिल भल्ला को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर आज कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान आरोपी की पत्नी और बहू से मिले कैश, ज्वेलरी, पिस्तौल सहित अन्य सामानों को लेकर पूछताछ की जाएगी।