फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्साइज ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूूूला। पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों से त्रस्त जनता को केंद्र सरकार ने शनिवार को अचानक राहत दे दी। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 9.50 रुपये और डीजल पर 7 रुपये एक्साइज ड्यूटी को कम करने का ऐलान किया है। दाम घटने के बाद पंचकूला के लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने कहा कि बढ़ते दाम को सरकार ने घटाकर राहत दी है। लेकिन रेट को कम कर स्थायी करने के लिए सरकार को कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन

यह कहना है शहर के लोगों का
एक्साइज ड्यूटी घटने से मिली राहत
पेट्रोल और डीजल के दाम को जिस तरह से घटाया गया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। पहले से खाद्य पदार्थों सहित सभी तरह का सामान महंगा हो चुका है। अब पेट्रोल-डीजल के दाम घटने से लोगों को राहत मिली है। -सुभाष पपनेजा, महासचिव, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-17
दाम बार-बार न बढ़ाए जाएं
जिस तरह से पेट्रोल और डीजल के दाम बार-बार घटाए और बढ़ाए जा रहे हैं। इससे सभी सामान महंगा होता जा रहा है। इससे लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। त्वरित तौर पर यह राहत है, लेकिन सरकार की ओर से स्थायी तौर पर इसके दाम नहीं बढ़ाए जाने चाहिए। -योगिंदर क्वात्रा, उप प्रधान, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-20
विज्ञापन

महंगाई से मिलेगी निजात
जिस तरह से केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के रेट से एक्साइज ड्यूटी घटाने की घोषणा की है। इससे पंचकूला के लोगों को राहत मिलेगी। महंगाई घटेगी और लोगों को सभी चीजें सस्ती मिलेंगी। यह सरकार का सराहनीय कदम है। -अनिल पाण्डेय, असिस्टेंट प्रोफेसर, पत्रकारिका जनसंचार विभाग, पीजी कॉलेज
महंगाई पर नियंत्रण होगा
पेट्रोल-डीजल के रेट घटने से महंगाई पर नियंत्रण होगा। केंद्र सरकार का यह कदम ठीक है, लेकिन सरकार को स्थायी तौर पर तेलों की कीमत नहीं बढ़ाने का कोई विकल्प खोजना चाहिए। तेल के दाम अधिक होने के कारण ही सभी चीजों में महंगाई बढ़ रही है। हमारी मांग है कि इस पर स्थायी तौर पर नियंत्रण किया जाए। -सुनील वशिष्ठ, प्रधान, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-15
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें