फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर परिवर्तनशील होगा मौसम, 9 को बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मैदानी क्षेत्र में विशेषकर हरियाणा, एनसीआर दिल्ली और जिला महेंद्रगढ़ में लगातार ठंड बनी हुई है। इस बार ठंड अपने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ रही है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि भारत में एक के बाद एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ रही है। रविवार को एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भारत में प्रवेश करने वाला है, जिसकी वजह से केवल उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी मात्रा में हिमपात होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद एक मध्यम श्रेणी का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 8 फरवरी को फिर से भारत के उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में में प्रवेश करने से मौसम फिर से गतिशील और परिवर्तनशील होने वाला है। पूरे हरियाणा, एनसीआर दिल्ली और जिला में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियों की प्रबल संभावनाएं बन रही है, जिससे फिर से ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज करेंगी। रविवार को दिनभर सुनहरी और चटक धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं शीतलहर और ठंड के तीखे तेवरों से रात्रि के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। रविवार को महेंद्रगढ़ और नारनौल का न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.0 डिग्री सेल्सियस और 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान क्रमश: 20.2 डिग्री सेल्सियस और 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ हरियाणा में सबसे ठंडा रहा। जबकि हिसार 1.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें