फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विद्यालय में रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
बीईओ कार्यालय महेंद्रगढ़ में मांग पत्र सौंपते हुए गांव ढाढोत के ग्रामीण - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव के ग्रामीणों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाढोत में शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण विद्यार्थियों के समक्ष पढ़ाई में आ रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के प्राथमिक स्तर पर महज एक अध्यापक है। जबकि माध्यमिक स्तर पर स्वीकृत पदों से चार पदक अध्यापकों के रिक्त हैं। वहीं वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर स्वीकृत पदों में से तीन पद रिक्त हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। गणित अध्यापक का पद रिक्त होने के कारण छात्राओं को बड़ी परेशानी हो रही है।
खंड शिक्षा अधिकारी अल्का ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ग्रामीणों का यह मांग पत्र वे उच्चाधिकारियों को भेजकर शीघ्र ही रिक्त पदों पर नियुक्ति का प्रयास करेंगी। जब तक नियुक्ति नहीं होती है तब तक ग्रामीण पूर्व अध्यापकों का सहारा ले सकते हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई भी बाधित नहीं होगी। इस मौके पर पूर्व सरपंच बिजेंद्र कुमार, पूर्व सरपंच रामकुमार, सुबे सिंह, पूर्व रोडवेज निरीक्षक विरेंद्र सिंह डागर, अधिवक्ता सतीश कुमार डागर, अनिल कुमार डागर, पूर्व गिरदावर रामकिशन अमर सिंह, लीलाराम, सुमेर सिंह, मनोज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें