फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: आज धर्मनगरी पहुंचेगी चैस ओलंपियाड की मशाल, सुबह 8 से 10 बजे तक होंगे विशेष कार्यक्रम

Fri, 24 Jun 2022 02:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर सुबह 8 से 10 बजे तक विशेष कार्यक्रम होंगे। प्रशासनिक अधिकारियों और साई की क्षेत्रीय निदेशक ने प्रबंधों का जायजा लिया।
विज्ञापन
चेस ओलंपियाड टॉर्च रिले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जायजा लेते नगराधीश चंद्रकांत कटारिया व अन्य अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैस फेडरेशन की तरफ से चैस ओलंपियन के 44वें ऑडिशन का आयोजन किया जा रहा है। चेस ओलंपियाड की टार्च रिले शुक्रवार सुबह करीब सात बजे कुरुक्षेत्र की सीमा में प्रवेश करेगी। मशाल का आइकॉनिक साइट ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन और साई की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


सुबह आठ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। नगराधीश चंद्रकांत कटारिया ने गुरुवार देर सायं ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में चैस ओलंपियाड टार्च रिले के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि इस चेस ओलंपियाड टार्च रिले के साथ सेल्फी लेेने की भी सुविधा उपलब्ध होगी।    

साई की क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा ने कहा कि चैस ओलंपियाड 28 जुलाई से 9 अगस्त तक तमिलनाडु के महाबलीपुरम में आयोजित की जाएगी। चैस ओलंपियाड की टार्च रिले पूरे देश का भ्रमण करेगी और आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष पूरे होने के कारण देश के 75 आइकॉनिक साइट पर पहुंचेगी। इस टार्च रिले के भ्रमण का मुख्य मकसद युवा पीढ़ी को खेलों की प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन


टार्च रिले का शुभारंभ आईजी स्टेडियम नई दिल्ली से 19 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस मौके पर एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, साई प्रभारी कुलदीप सिंह, चेस एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव कृपाल सिंह तंवर, डीईओ अरुण आश्री, डीएसओ रामनिवास, नेहरु युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी मिशा, नप ईओ बलबीर सिंह व नप अधिकारी केएल बठला मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें