फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई चार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में फिर कोरोना वायरस के चार सक्रिय केस हो गए हैं। अब एक-एक करके कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। उम्मीद जताई जा रही थी कि कुरुक्षेत्र जल्द ही कोरोना मुक्त होगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 1560 सैंपलों की जांच करने पर एक मरीज की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। अब तक कुरुक्षेत्र में 22 हजार 127 संक्रमित केस सामने आ चुके है। इनमें से 21767 मरीज ठीक हो चुकी हैं और 356 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 4 एक्टिव केस है, जो अलग-अलग अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा का कहना है कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट अच्छे स्तर पर है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए 4 लाख 73 हजार 901 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला में कौलापुर में 1 स्थान पर कोरोना संक्रमित केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है। इस क्षेत्र में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाईन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें