फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह बाद भी 70 हजार चुराने वाले जेबकतरे का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्ताह बाद भी 70 हजार चुराने वाले जेबकतरे का सुराग नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
पिपली जीटी रोड से शाहाबाद जाते समय रोडवेज की बस में 70 हजार रुपये चुराने वाले जेबकतरे का पुलिस एक सप्ताह बाद भी पता नहीं लगा सकी है। मजदूर परिवार से संबंधित पिपली निवासी पीड़ित सलिंद्र पिछले कई दिनों से सदमे में है। परिजन भी पुलिस की ढीली कार्रवाई और पीड़ित की मानसिक स्थिति देख परेशान हैं।
विज्ञापन

पिपली के निकट गांव बजीदपुर वासी पीड़ित के मजदूर पिता जयपाल सिंह ने बताया कि उसका पुत्र सलिंद्र कुमार 29 जनवरी को सुबह साढ़े सात बजे शाहाबाद जाने के लिए पिपली से अंबाला डिपो की बस में चढ़ा था। इस दौरान उसकी पेंट की सामने वाली (चोर जेब) में करीब 70 हजार रुपये थे। शाहाबाद बस अड्डे पर उतरकर देखा तो पेंट की जेब सामने से कटी हुई थी। शाहाबाद थाने के अंतर्गत सिटी चौकी में रिपोर्ट भी कराई थी। एक सप्ताह बाद भी 70 हजार और जेबकतरे का पता नहीं लग सका है। पीड़ित सलिंद्र ने कहा कि यह राशि उसने मेडिकल की दुकान खोलने से पहले नजदीकियों से उधार ली थी। उधारी चुकाने के लिए वह 70 हजार रुपये लेकर शाहाबाद जा रहा था। रास्ते में जेब कट गई। शाहाबाद सिटी चौकी प्रभारी एएसआई राजपाल ने बताया कि सलिंद्र की शिकायत पर जेब कटने का मामला दर्ज है। पीड़ित की रकम लौटाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें