फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार नहीं हुए नाबालिग को पीटने वाले आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर खालिस्तान के समर्थन में डाले गए पोस्ट का विरोध करने पर सेक्टर-14 की मार्केट में सरेआम नाबालिग को लाठी डंडों और लात घूंसों से पीटने के मामले में अभी तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं इस मामले में के संबंध में कुछ युवक एसपी गंगा राम पूनिया से मिले। उन्होंने इस मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

युवकों को कहना है कि नाबालिग को बेरहमी से पीटते हुए की वायरल वीडियो में आरोपियों के चेहरे नजर आ रहे हैं। इससे उनकी शिनाख्त भी आसानी से हो सकती है। पुलिस को अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए था लेकिन अभी तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
ये था मामला।
इंस्टाग्राम पर खालिस्तान पोस्ट का एसपी कॉलोनी निवासी एक नाबालिग ने 18 मई को विरोध किया था। जिसपर उस समाज के कुछ युवकों ने पहले उसे धमकी दी और फिर उसकी दिन शाम के समय सेक्टर-14 मार्केट में लाठी डंडों व लात घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान दुकानदारों ने आरोपियों की वीडियो बनाई तो वह आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद नाबालिग ने मेडिकल कराकर पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

बाक्स
आरोपियों को गिरफ्तार कराकर दे बढ़ाएं भाईचारा
एसपी से मिलने आए बढ़ा गांव निवासी रणबीर सिंह, चंद्रशेखर आदि ने कहा कि भाईचारा बढ़ाना है कि समाज के लोगों को चाहिए कि उन आरोपियों को पुलिस के हवाले करें। ऐसा करने पर ही भाईचारा कायम रहेगा। आरोपियों को सजा मिलनी ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें