फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेजों में होगी दाखिलों की मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कोरोना के कारण उच्चतर शिक्षा विभाग इस बार भी नए सत्र में दाखिलों की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन करने की योजना बना रहा है। इस व्यवस्था में विद्यार्थियों को कोई दिक्कत न आए इसलिए पहले ही व्यवस्था की हर स्तर पर जांच की जाएगी। आज से सभी कालेजों में दाखिलों की मॉक ड्रिल होगी। यानी कालेज अपने पास उपलब्ध पुराने डाटा से विद्यार्थियों का दाखिला फार्म भरकर देखेंगे। इसमें प्रत्येक बोर्ड और सब्जेक्ट कॉंबिनेशन को भी शामिल किया जाएगा ताकि पता चले कि दाखिला फार्म भरते समय विद्यार्थियों को कहां दिक्कत आ सकती है। विभाग के निर्देशानुसार जिले के सभी 14 सरकारी और एडेड कालेजों में आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मॉकड्रिल के तहत दाखिला फार्म भरे जाएंगे। इसके लिए कालेजों ने सभी प्राध्यापकों की भी ड्यूटियां लगा दी हैं। खासतौर पर दाखिला कमेटियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कालेज के दाखिला प्रक्रिया के नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष जागलान ने बताया कि विद्यार्थी स्वयं भी फार्म भरकर आवेदन प्रक्रिया को जान सकते हैं। यह विभाग की ओर से केवल ट्रायल के तौर पर किया जा रहा है। अलग विषयों को जोड़कर भी फार्म में भरा जा रहा है, ताकि पता चले कि मेरिट लिस्ट कैसे तैयार होगी।
पिछली बार पोर्टल की दिक्कतों से प्रक्रिया में हुई थी देरी
पिछली बार भी विभाग ने पोर्टल पर पूरी तरह से दाखिला प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा था। ऐसे में दाखिलों को लेकर पोर्टल में कई दिक्कतें सामने आई थी। विद्यार्थियों ने जिन विषयों के आधार पर आवेदन फार्म भरे थे, उसके तहत उनका मेरिट लिस्ट में नाम ही नहीं आया था। यानी 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक वाले विद्यार्थियों के नाम पोर्टल ने नहीं उठाए और 70 प्रतिशत से कम अंक वाले विद्यार्थियों का सूची में नाम आ गया था। इस बार ऐसी दिक्कत न आए, इसलिए पहले से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को करना पड़ सकता है इंतजार
विभाग की इस योजना के अनुसार अभी विद्यार्थियों को दाखिले के लिए कुछ दिन और इंतजार भी करना पड़ सकता है। शहर के कालेज प्रबंधन भी ऐसा ही मान रहे हैं। क्योंकि आज मॉक ड्रिल चलेगी। इसके बाद एक-दो दिन हो सकता है विभाग सभी कॉलेजों से इसकी समीक्षा करे। उसके बाद ही फाइनल एडमिशन शेड्यूल जारी होने की उम्मीद है। फिलहाल 12 अगस्त से दाखिलों का संभावित शेड्यूल विभाग ने पहले ही जारी किया हुआ है। जिले के 14 कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की 8710 सीटों पर दाखिले की दौड़ में 21604 विद्यार्थी हैं।
स्नातक के दाखिलों का संभावित शेड्यूल
-12 से 20 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन।
-13 से 22 अगस्त तक ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन।
- 25 से 28 अगस्त तक पहली मेरिट लिस्ट लगेगी और फीस जमा होगी।
- 29 अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट लगेगी और 31 तक फीस जमा होगी।
- 01 सितंबर से कालेजों में कक्षाएं लगेंगी।
नोट : इस बार सिर्फ दो मेरिट लिस्ट लगाई जाएंगी। इसके बाद अगर किसी कोर्स में सीटें बचती हैं तो 1 सितंबर को पंजीकरण हेतु दोबारा पोर्टल खोला जाएगा व मुख्यालय के निर्देशानुसार दाखिले किए जाएंगे।
कालेजों में आनलाइन दाखिलों को लेकर मॉक ड्रिल होगी। किसी भी विद्यार्थी को अभी दाखिले के लिए कालेज आने की जरूरत नहीं है। विभाग की ओर से शेड्यूल जारी होने के बाद ही दाखिले होंगे। मॉक ड्रिल की अपडेट विभाग को दी जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. अनुराधा पुनिया , प्रिंसिपल, राजकीय महिला महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें