निसिंग। गांव डाचर में आसमानी बिजली गिरने से युवती की मौत हो गई। युवती खेत में धान लगा रही थी। उसके समीप धान लगा रही बुजुर्ग चमेली देवी व दर्शनी को भी बिजली का तेज झटका लगा। घटना के बाद युवती को खेत से बाहर निकाला और उसका गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सिरसल गांव से करीब दो दर्जन महिलाएं रणजीत नगर गुरुद्वारा के पास डाचर के खेतों में मजदूरी पर धान रोपाई करने गई थी। दोपहर के समय अचानक मौसम आसमान में काले बादल छा गए और बिजली कड़कने लगी। तभी 20 वर्षीय पिंकी पर बिजली गिर गई और उसकी मौत हो गई। मृतक पिंकी का पिता रोशन लाल निसिंग में एक किसान के पास मजदूरी करता है। उसकी चार बेटी व एक बेटा है। धान रोपने की मजदूरी पर दो बड़ी बहने एक साथ गई थी। जिनमें से एक की मौत हो गई।