फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभेद्य सुरक्षा तैयारी, समारोह स्थलों पर 325 जवान रहेंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। समारोह स्थलों पर 325 जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। वहीं जिलाधीश अनीश यादव ने धारा 144 लागू करते हुए आयोजन स्थलों के नजदीक ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगा दी है। सुबह 8:58 बजे ध्वज फहराया जाएगा।
इसके अलावा पहली बार जिला मुख्यालय छोड़कर किसी खंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होगा। असंध खंड में जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जबकि अब तक करनाल के कर्ण स्टेडियम, नई अनाज मंडी या एनडीआरआई में कार्यक्रम होता रहा है। घरौंडा और इंद्री की तरह करनाल की नई अनाज मंडी में इस बार केवल खंड स्तरीय आयोजन होगा।
विज्ञापन

असंध की अनाज मंडी में होने वाले जिलास्तरीय समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, करनाल की नई अनाज मंडी में सांसद संजय भाटिया, इंद्री की अनाज मंडी में थानेसर विधायक सुभाष सुधा और घरौंडा की अनाज मंडी में गुहला चीका के विधायक ईश्वर सिंह ध्वजारोहण और परेड का निरीक्षण करेंगे।
सभी समारोह स्थल रेड जोन घोषित
उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व है, जिला प्रशासन द्वारा समारोह की गरिमा को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए हैं और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में किसी तक की अनुचित घटना न हो इसके लिए समारोह स्थल के आसपास धारा 144 लगाई गई है। इसके तहत क्षेत्र को रेड जोन घोषित किया है।
सम्मानित होने वालों के लिए दिक्कत
जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिवारों को भी सम्मानित किया जाता है। इस बार जिला स्तरीय आयोजन असंध में है। ऐसे में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिवारों को सम्मान पाने के लिए शहर से 45 किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा। प्रशासन की ओर से केवल इन्हें कार्यक्रम में पहुंचने की सूचना दी गई है।
शहर से असंध जाना मुश्किल
जिला स्तरीय कार्यक्रम में परेड व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थी और जवानों को करनाल से असंध पहुंचना होगा। कार्यक्रम भी केवल असंध के लोग ही देख पाएंगे। हालांकि प्रशासन की ओर से पूरे जिले के लोगों को आमंत्रित किया गया है। परंतु शहर के लोगों का वहां पहुंचना मुश्किल है। उन्हें उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम ही देखना होगा।
तीन साल बाद स्कूली बच्चे होंगे शामिल
स्वतंत्रता दिवस समारोह में तीन साल बाद स्कूली बच्चे शामिल होंगे। 2020 और 2021 में कोरोना के कारण बच्चों को शामिल नहीं किया गया। परेड में भी केवल पुलिस और एनसीसी कैडेट रहे। स्कूली बच्चे केवल चुनिंदा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ही रहे। जबकि इस बार कार्यक्रम में आम लोगों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन

स्टेशन, बस स्टैंड सहित कई जगह जांच
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस अलर्ट है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित कई सार्वजनिक स्थलों की चेकिंग की जा रही है। 15 अगस्त को भी शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। कई चौराहों और शहर में प्रवेश करने पर वाहनों की जांच होगी। स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की टीमें मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें