फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे और अंतिम वर्ष में दाखिले के लिए फिर खुला पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। स्नातक के द्वितीय और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक और मौका दिया है। उन्हें दाखिला लेने के लिए पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है। जबकि पहले दाखिले की अंतिम तिथि 13 अगस्त थी। अब विद्यार्थी 17 अगस्त तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके और फीस भरकर दाखिला ले सकते हैं।
इधर प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया के तहत जिन विद्यार्थियों का पहली मेरिट लिस्ट में नाम आया है, वे दाखिले के लिए 16 अगस्त तक फीस जमा करा सकते हैं। इनके पास फीस जमा कराने के लिए महज दो दिन शेष हैं।
विज्ञापन

13 अगस्त को कॉलेजों में पहली मेरिट लिस्ट चस्पा की गई। फीस जमा कराने के लिए विद्यार्थियों के पास कुल चार दिन का ही समय था। पहला दिन नाम देखने में गुजर गया। दूसरा दिन रविवार और तीसरे दिन स्वतंत्रता दिवस का अवकाश है। ऐसे में विद्यार्थियों के पास महज 16 अगस्त का दिन ही फीस जमा कराने के लिए शेष बचा। डीएवी पीजी कॉलेज सहित कई कॉलेजों ने छुट्टी के दोनों दिन ऑनलाइन फीस जमा कराने की व्यवस्था की गई है। प्रिंसिपल डॉ. रामपाल सैनी ने बताया कि विद्यार्थी शीघ्र फीस जमा कराएं।
विज्ञापन

द्वितीय और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को दाखिले के लिए दोबारा अवसर नहीं मिलेगा। वे 17 अगस्त तक अपनी दाखिला प्रक्रिया को जरूर पूरा करें।
- डॉ. सरिता, प्रिंसिपल, राजकीय पीजी कॉलेज
आईटीआई : आवेदन के लिए दो दिन शेष
करनाल। आईटीआई में दाखिले को आवेदन के लिए दो दिन शेष रह गए हैं। मंगलवार को दाखिले के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन रहेगा। विद्यार्थियों का काफी रुझान देखने को मिल रहा है। यदि सीटों के अनुरूप दाखिले कम हुए तो अंतिम तिथि आगे भी बढ़ सकती है। प्रिंसिपल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थी दाखिले के लिए समय रहते आवेदन जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें