जलमाना में बाइक सवार मां-बेटे को एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
शिव कॉलोनी करनाल निवासी गुरप्रीत ने बताया कि वह अपनी माता निर्मला देवी के साथ बाइक पर अपनी रिश्तेदारी गांव चोरकारसा में गया था। इसके बाद मंगलवार को शाम के समय वापस अपने घर करनाल लौट रहा था। वह बाइक चला रहा था। जबकि उसकी माता पीछे बैठी थी। जब वह जलमाना पहुंचे तो सामने से एक अन्य बाइक सवार तेज रफ्तार आ रहा था और उसने ट्रैक्टर ट्राली ओवरटेक करते समय मेरी बाइक में गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी। जिस कारण वह और उसकी माता गिर गए।
उसकी माता निर्मला सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गई और अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।