फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल के टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। सफीदों रोड स्थित बस स्टैंड के पास बाईपास चौक पर तेज रफ्तार तेल के टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। टैंकर को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। मृतक अपने मौसेरे भाई की शादी के लिए सामान खरीदने असंध आया था।
विज्ञापन

सुरेश कुमार वासी डिडवाड़ा जिला जींद ने बताया कि वह अपने भांजे की शादी का सामान लेने असंध आ रहा था। इसी दौरान उसका 32 वर्षीय भांजा कुलदीप कुमार वासी गांव म्यौली कैथल अपनी बाइक पर शादी का सामान लेने असंध आया था। जब सुबह करीब पौने नौ बजे वह और कुलदीप बस स्टैंड स्थित असंध सफीदों चौक के पास पहुंचे जींद बाईपास असंध की तरफ से एक तेल के टैंकर ने कुलदीप को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कुलदीप सड़क पर गिर गया। सिर व मुंह पर चोटें लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे असंध के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 23 मार्च को उनकी दूसरी बहन के बेटे की शादी है। विवेचना अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें