कैथल। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। मंगलवार को तीन नए संक्रमित मिलने से अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 12 हो गई है, जिनमें से 10 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। एक मरीज का इलाज मोहली के अस्पताल व एक मरीज का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल में चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 11 हजार 264 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 904 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.8 प्रतिशत है। संक्रमण दर 2.8 प्रतिशत है तथा मृत्यु दर 3.0 प्रतिशत है। मंगलवार को जिले के विभिन्न केंद्रों पर 18015 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। पूरे जिले में 13 लाख 95 हजार 749 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 8 लाख 4 हजार 180 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 5 लाख 91 हजार 569 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। कोरोना रोधी कोवॉक्सीन 31920 तथा कोविशील्ड के 71920 टीके स्टाक में उपलब्ध है।