फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापिका के घर में चोरी, सीसीटीवी में नजर आया चोर

विज्ञापन
Theft in teacher's house, thief seen in CCTV - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
गुहला-चीका। चीका शहर की एक पॉश कालोनी में सोमवार रात को एक घर से चोर लाखों रुपये, जेवरात और विदेशी करेंसी भी चोरी कर ले गए। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल में पढ़ा रही अध्यापिका अपने पति के साथ पंजाब में अपने पैतृक गांव गई हुई थी। उसके पति गोल्डी ने बताया कि वह सोमवार रात को अपने घर में ताला लगाकर गए थे। रात में चोरों ने घर में घुसकर नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि घटना में करीब दस से ग्यारह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें कुछ विदेशी करेंसी में डॉलर भी थे। घटना को अंजाम देने वाला युवक पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है और माना जा रहा है कि उसने ही उनके मकान में चोरी की है। वहीं एसएचओ जयवीर शर्मा ने बताया कि सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर फिंगर प्रिंट लिए गए हैं और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें