फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महापंचायत: युवाओं ने किसान आंदोलन में भरा जोश, हर गांव, ब्लॉक व जिला स्तर पर बनाई जाएंगी यूथ की टीम

Mon, 01 Nov 2021 02:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना/जींद(हरियाणा)

सार

  • खटकड़ टोल प्लाजा पर हुई युवा महापंचायत, युवाओं ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए बड़े फैसले लेने की मांग उठाई
  • आंदोलन को और अधिक तेज करने की हर तरफ से उठी मांग
विज्ञापन
युवा महापंचायत में तिरंगे लेकर पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले 11 महीने से चल रहे किसान आंदोलन के तहत रविवार को हरियाणा के जींद जिले में खटकड़ टोल प्लाजा पर युवाओं की महापंचायत हुई। यहां युवाओं में काफी जोश और उनकी भीड़ देखी गई। महापंचायत में युवाओं ने किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसी बड़े फैसले की मांग की। इसके अलावा गांव, ब्लॉक व जिला स्तर पर युवाओं की टीमें गठित करने के फैसले लिए गए। 

विज्ञापन


महापंचायत में कहा गया कि युवा संयुक्त किसान मोर्चा के फैसले के अनुसार कार्य करेगा, लेकिन अब कोई बड़ा कदम उठाने का समय है। महापंचायत की अध्यक्षता संगत ट्रस्ट यूके बलजिंद्र सिंह चढियाला ने की। महापंचायत को संबोधित करते हुए चढियाला ने कहा कि अब तक इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।

सरकार किसानों को कमजोर समझने की गलती कर रही है। अब कोई बड़ा फैसला लेना होगा, ताकि सरकार की चूलें हिल सकें। छात्र नेता कृष्ण श्योकंद ने कहा कि सरकार के साथ अब सीधी टक्कर लेनी होगी। युवा संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में बड़ा कदम उठाने की मांग करता है। यह आंदोलन पूरी तरह से शांति व संयम के साथ चलाया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार ने काफी कुछ इस आंदोलन को असफल करने के लिए किया है, लेकिन किसानों की एकता के आगे सरकार कुछ नहीं कर सकती। युवा नेता रवि आजाद, अभिमन्यु कुहाड़, विकास सिंसर ने कहा कि अपने हक की लड़ाई के लिए हमें एक झंडे के साथ मजबूती दिखानी होगी।

विज्ञापन

हर गांव में युवाओं की टीम बनानी होगी। यह टीमें ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक बनाई जाएं, ताकि कोई भी संयुक्त किसान मोर्चा का निर्देश मिले, उसे सभी एक साथ लागू करें। यह आंदोलन केवल एक जाति का नहीं, एक धर्म का नहीं बल्कि सभी जातियों व धर्मों का है। इस आंदोलन में सभी जातियों, धर्मों, व्यापारियों, मजदूरों, कर्मचारियों को साथ लेकर चलना है। यदि तीनों कृषि कानून लागू हो गए तो इसका असर केवल पूंजीपतियों को छोड़कर बाकी सभी लोगों पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : किसानों में चर्चा, दिवाली से पहले उन्हें उठा सकती है सरकार: चढूनी बोले- ऐसी कोशिश की तो मोदी के दरवाजे पर मनाएंगे दिवाली

इन कानूनों का लाभ केवल पूंजीपतियों को ही मिलेगा। महापंचायत में कहा गया कि जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं हो जाते, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। प्रतिदिन इसे मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर सतबीर पहलवान, कैप्टन भूपेंद्र जागलान, मनोज बड़ौदा, रवि पूनिया, जयपाल भागल, अनीष खटकड़, अमरजीत मोहड़ी, विक्रम कसाना, मोहित नैन, जयपाल भागल, नरेश बेलरखा व बंटू धमतान भी मौजूद रहे। 

तिरंगा लेकर काफिले के साथ पहुंचे युवा
युवा किसान महापंचायत में दूसरे जिलों से भी युवा पहुंचे। यह युवा हाथों में तिरंगा लिए काफिले के साथ पहुंचे। युवा बाइक रैली, गाड़ी रैली निकालते हुए भारत माता की जयजयकार करते हुए महापंचायत में पहुंचे। महापंचायत में कई छात्र संगठनों के युवाओं नेताओं ने भाग लिया और हर प्रकार से इस आंदोलन में आहुति देने की बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें