फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलनाबाद उपचुनाव: जींद में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह-हरियाणा की आगामी राजनीति तय करेंगे इसके नतीजे

Thu, 21 Oct 2021 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, जींद

सार

ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर जींद में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे नहीं जानते कि कौन सी पार्टी यहां जीतेगी। यह सब मतदाता ही डिसाइड करेंगे। लेकिन हरियाणा की आगामी राजनीति इस उपचुनाव के नतीजे तय करेंगे। वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
जींद में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा है कि किसान, खेती इस चुनाव में प्रभावी मुद्दा है। इस चुनाव के परिणाम हरियाणा की आने वाली राजनीति क्या होगी, उसको तय करेंगे। बीरेंद्र सिंह जींद के राजीव गांधी महाविद्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज किसान आंदोलन एक बड़ा मुद्दा है। सरकार को किसानों की खराब हुई फसल का तुरंत मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-कुरुक्षेत्र: पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा बोले-ऐलनाबाद उपचुनाव में इनेलो का समर्थन करेगा शिअद
विज्ञापन


मतदाता तय करेंगे, कौन सी पार्टी जीतेगी
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों के साथ बातचीत करके किसान आंदोलन का समाधान निकालना चाहिए। ऐलनाबाद उपचुनाव में कौन सी पार्टी जीतेगी, यह मतदाता तय करेंगे, लेकिन इस उपचुनाव का असर पूरे प्रदेश की राजनीति पर पड़ेगा। मौके पर सज्जन सिंह, हरेंद्र सिंह, बलबीर सफा खेड़ी, संजीव डूमरखां, कृष्ण श्योकंद, डॉ. राजेश श्योकंद, कुमार अनिल, राकेश श्योकंद, सुरेंद्र गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें