फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में पिता व भाई की हत्या: आरोपी बेटे ने शव जलाकर खेत में दफनाए, हादसे में मौत की झूठी अफवाह फैलाई

Sat, 25 Oct 2025 12:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर में पिता और पुत्र की हत्या की खबर से हड़कंप मच गया है। आरोपी बेटे ने पिता और बेटे की निर्मम हत्या कर शवों को जलाने के बाद खेतों में दफना दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पिता और भाई की निर्मम हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव कलोई में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां जमीन विवाद के चलते एक बेटे ने अपने पिता और भाई को जलाकर मार दिया और बाद में गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार भी कर दिया। बाद में इसे सड़क हादसे में हुई मौत करार दे दिया। अब इस मामले का खुलासा हुआ हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन


कलोई निवासी खजान का परिवार कई साल से गांव से बाहर औरंगपुर गांव के रास्ते पर बने अपने मकान में रह रहा था। करीब ढाई महीने पहले गांव में खबर फैली थी कि खजान (पिता) और उनके बेटे संजय की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। परिवार और गांव वालों ने भी इसे हादसा मान लिया। अब पुलिस जांच के बाद यह सामने आया है कि यह कोई दुर्घटना नहीं थी बल्कि हत्या की गई थी।

विज्ञापन


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खजान और उनके बेटे संजय की हत्या उनके ही बेटे ने की है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू की थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पिता खजान और उनके तीन बेटों संजय, अनिल और अशोक के बीच जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विवाद के चलते घर में अक्सर झगड़े होते थे। इसी रंजिश में अशोक ने अपने पिता और बड़े भाई संजय को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और खेत में ले जाकर अपने साथियों के साथ जला दिया। उसके बाद खुद ही अंतिम संस्कार भी कर दिया। दुलीना पुलिस ने एएसआई प्रवीण की शिकायत पर अशोक और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दुलीना चौकी प्रभारी रविन्द्र ने बताया कि अशोक और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें