फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: फैक्टरी कर्मचारियों से छीनाझपटी, कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 18 Jul 2023 10:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के शाहाबाद जसरथपुर निवासी आनंद कुमार ने बताया कि वह कुंडली औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में कार्यरत हैं। उनके गांव के ही सुमित और शिवम भी क्षेत्र में ही नौकरी करते हैं। वह अलग-अलग फैक्टरी से ड्यूटी करने के लिए साथ ही जाते हैं और रात में एक साथ वापस आते हैं।
विज्ञापन
आईएमटी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाश फैक्टरी कर्मचारियों से तीन मोबाइल छीनकर भाग गए। कर्मचारियों का आरोप है कि तीनों युवक सोनीपत नंबर की बाइक पर सवार थे। कुंडली थाना पुलिस ने मोबाइल छीनने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवकों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।

विज्ञापन


कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के शाहाबाद जसरथपुर निवासी आनंद कुमार ने बताया कि वह कुंडली औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में कार्यरत हैं। उनके गांव के ही सुमित और शिवम भी क्षेत्र में ही नौकरी करते हैं। वह अलग-अलग फैक्टरी से ड्यूटी करने के लिए साथ ही जाते हैं और रात में एक साथ वापस आते हैं। वह क्षेत्र के गांव नांगल कलां में स्थित बीपीएल हाउसिंग सोसायटी में रहते हैं।

वह रात में करीब साढ़े आठ बजे फैक्टरी से वापस आ रहे थे। जब वह औद्योगिक क्षेत्र में 380 नंबर फैक्टरी के सामने पहुंचे तो एक बाइक पर सवार तीन युवक उनके पास आए। वह सोनीपत नंबर की बाइक पर सवार थे। उन्होंने उनके पास आकर उन्हें डरा धमकाकर तीनों के मोबाइल छीन लिए। इसी दौरान वहां पर बाइक पर पीछे से अन्य राहगीर आ गए। उनको देखकर तीनों वहां से भाग गए। उन्होंने रात को मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस ने जांच के बाद झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें