फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल से मिले कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई, आदमपुर में विकास परियोजनाओं पर हुई चर्चा

Thu, 13 Jan 2022 06:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आदमपुर, हिसार (हरियाणा)

सार

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि सीएम ने उनके अनुरोध पर हलके में बारिश के पानी की निकासी व सीवरेज समस्या के समाधान के बजट को मंजूरी देकर, काम शुरू करने के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल के साथ कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई ने गुरुवार को चंडीगढ़ आवास पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आदमपुर में विकास परियोजनाओं बारे उनके साथ विस्तार से चर्चा की। 
विज्ञापन


कुलदीप बिश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके अनुरोध पर आदमपुर के बारिश के पानी की निकासी व सीवरेज समस्या के पूर्ण समाधान के लिए करोड़ों रुपये के बजट को मंजूरी देकर तुरंत कार्य शुरू करने के लिए अफसरों को निर्देश दिए। इसके लिए मुख्यमंत्री के आभारी हैं। उन्होंने आदमपुर की सीवरेज लाइन को बदलवाने बारे एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा।

पत्र में कहा गया है कि आदमपुर मंडी स्थित क्रांति चौक में सीवरेज लाइन 1980-81 में डाली गई थी। जिसके बाद उन्हें बदला नहीं गया। 1980-81 से लेकर अब तक यहां की आबादी काफी ज्यादा बढ़ी है और पुरानी सीवरेज लाइन के छोटे पाइप सीवरेज निकासी के लिए पर्याप्त नहीं है, जिस वजह से बारिश के समय यहां दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः सोनीपत में बेखौफ बदमाश: पेट्रोल पंप के कारिंदों को पिस्तौल दिखाकर 47 हजार रुपये व मोबाइल लूटा, वारदात सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन


दुकानों और घरों तक सीवरेज का गंदा पानी चला जाता है। इससे कई बार दुकानदारों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। कुलदीप ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके सामने ही अफसरों को इस कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश संबंधित विभाग के अफसरों को दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें