फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: ऐलनाबाद उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक 58.33 प्रतिशत मतदान, बहादुरगढ़ में टीकरी बॉर्डर पर किसानों ने 5 फुट का रास्ता खोला

Sat, 30 Oct 2021 04:11 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

ऐलनाबाद उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक 58.33 प्रतिशत मतदान हो चुका है। छिटपुट मामलों को छोड़कर अभी तक कहीं भी कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया है। मखोरानी गांव में भाजपा और इनेलो के वर्करों में नारेबाजी हुई है। वहीं, बहादुरगढ़ में टीकरी बॉर्डर पर किसानों ने 5 फुट का रास्ता खोल दिया है। दिल्ली से आने और जाने के लिए दोनों तरफ ढाई-ढाई फुट का रास्ता दोपहिया चालकों और पैदल जाने वालों के लिए खोला गया है।
विज्ञापन
हरियाणा की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग के आदेशों के बाद हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग सिस्टर का पदनाम नर्सिंग ऑफिसर हो चुका है। मेडिकल कॉलेजों की नर्सेज को आज भी इसका इंतजार है। डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी मेडिकल कॉलेजों में तैनात नर्सिंग सिस्टर की फाइल आगे नहीं बढ़ पाई है। कॉलेज नर्सिंग एसोसिएशन ने डीएमईआर कार्यालय पर फाइल दबाने के आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। पिछले कई साल से नर्सिंग एसोसिएशन पदनाम बदलने को लेकर आंदोलन रही है। मांगों को मानते हुए हरियाणा सरकार ने 15 सितंबर को पदनाम बदलने को लेकर आदेश जारी किए थे। नए नियमों के तहत स्टाफ नर्स को नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग सिस्टर को सीनियर नर्सिंग ऑफिसर और मैट्रन सिस्टर का पदनाम चीफ नर्सिंग ऑफिसर नामित किया है। इसके लिए सरकारी अस्पतालों की नर्सिंग एसोसिएशन ने बाकायदा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का धन्यवाद भी किया था। दूसरी ओर, पीजीआई रोहतक समेत अन्य मेडिकल कॉलेजों में तैनात नर्सिंग स्टाफ का पदनाम अभी तक नहीं बदला गया है। इनकी फाइल चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय में भेजी गई है। तमाम प्रयासों के बावजूद डेढ़ माह बाद भी फाइल को मंजूरी नहीं मिल पाई है। मेडिकल कॉलेज नर्सिंग एसोसिएशन ने अब आंदोलन के साथ-साथ हड़ताल तक की चेतावनी डे डाली है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


ऐलनाबाद उपचुनाव: दोपहर 3 बजे तक 58.33 प्रतिशत मतदान, मखोरानी में भाजपा-इनेलो कार्यकर्ताओं में नारेबाजी, एक-दूसरे को बताया नकली किसान

दोपहर 3 बजे तक ऐलनाबाद उपचुनाव में 58.33 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं, जिले के गांव मखोरानी में मतदान के दौरान इनेलो और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी हो गई। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करके रोष जताया। मतदान केंद्र के बाहर इनेलो और भाजपा के बूथ पर कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए एक-दूसरे को नकली किसान बताया। ...पढ़ें विस्तृत खबर

राहत भरी खबर: किसानों और दिल्ली पुलिस में सहमति के बाद टीकरी बॉर्डर से खुला रास्ता, आने-जाने के लिए मिलेगी पांच फुट जगह

बहादुरगढ़ में किसानों और दिल्ली पुलिस के बीच टीकरी बॉर्डर से आने जाने का मिलाकर पांच फुट रास्ता खुलने पर सहमति बनने के बाद रास्ता खोल दिया गया है। किसान आंदोलन के बाद से ही टीकरी बॉर्डर का रास्ता बंद था। अब दोपहिया वाहन, एंबुलेंस, साइकिल वाले और पैदल लोग इस रास्ते से निकल सकेंगे। ढाई फुट का रास्ता दिल्ली जाने और ढाई फुट का रास्ता दिल्ली की ओर से आने के लिए छोड़ा गया है। उद्यमियों ने किसानों से कम से कम एक तरफ का पूरा रास्ता खोलने का निवेदन भी किया, लेकिन किसानों ने नहीं माना। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


डेंगू का कहर: हरियाणा में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, रोजाना मिल रहे 378 नए मरीज, आंकड़ा 5377 पार

हरियाणा सरकार के तमाम दावों के बीच प्रदेश में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। डेंगू ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब कुल मरीजों की संख्या 5377 पहुंच गई है। पिछले तीन दिनों में औसतन रोजाना 378 नए मरीजों के साथ 1136 मरीज मिल चुके हैं। सबसे अधिक प्रभावित जिलों में फतेहाबाद, पंचकूला, सोनीपत, सिरसा और नूंह हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग में अभी तक 25 और नई फॉगिंग मशीनें खरीदने की प्रक्रिया ही चल रही है। ...पढ़ें विस्तृत खबर

बहादुरगढ़: टीकरी बॉर्डर पर दो और प्रदर्शनकारियों की मौत, तीन दिन में जा चुकी है सात किसानों की जान

तीन नए केंद्रीय कृषि संबंधी कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसान आंदोलनकारियों के बहादुरगढ़ स्थित टीकरी बॉर्डर पड़ाव में शुक्रवार रात को भी दो किसानों की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। मृतकों में एक किसान पंजाब का और दूसरा हरियाणा का निवासी था। दोनों की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। किसान आंदोलनकारियों के पड़ाव में नजफगढ़ रोड फ्लाईओवर के पास टेंट में शुक्रवार रात को लगभग एक बजे पंजाब के जिला फिरोजपुर के गांव काबर बच्चा के निवासी जगतार सिंह पुत्र तेजाराम (57 वर्ष) को मृत अवस्था में पाया गया। ...पढ़ें विस्तृत खबर

रोहतक में छापामारी: सवा माह से महम में चल रही अवैध शराब की फैक्टरी पकड़ी, पांच ट्रक अवैध शराब यहां से हो चुकी सप्लाई

रोहतक के महम में हिसार रोड पर ढाबे के पीछे सवा माह से अवैध शराब बनाई जा रही थी। रात को पुलिस व आबकारी विभाग की छापेमारी में यह बात सामने आई है। महम थाने में हिसार निवासी राकेश, महम के बाबा दलेल गिरि व अन्य के खिलाफ अवैध तरीके से शराब बनाने का मामला दर्ज किया गया है। महम थाने के इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि महम-हिसार बाईपास रोड पर शेरे-पंजाब ढाबा के पीछे पानी की बोटलिंग प्लांट की आड़ में राकेश निवासी हिसार, दलेल बाबा निवासी महम नकली शराब की अवैध फैक्ट्री चला रहे हैं। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें